शिमला: मनीष सिसोदिया ने शिक्षा पर जनता से किया संवाद, प्रदेश सरकार पर लगाए गंभीर आरोप  

Spread the love

 

आवाज़ ए हिमाचल 

शिमला, 17 मई। दिल्‍ली सरकार के शिक्षा मंत्री एवं उपमुख्‍यमंत्री मनीष सिसोदिया ने शिमला में जनता के साथ शिक्षा पर संवाद किया। इस दौरान उन्‍होंने हिमाचल की भाजपा सरकार पर गंभीर आरोप लगाए। सिसोदिया ने कहा भाजपा ने शिक्षा के क्षेत्र में देश का बेड़ा गर्क कर दिया है। हिमाचल प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए। उन्‍होंने कहा राज्य सरकार को शर्म आनी चाहिए कि स्कूलों में शौचालय तक नहीं हैं फिर स्वच्छता अभियान किस बात का चला रहे हैं।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार के पास शिक्षा का न विजन है और न उचित नीति है। दिल्ली में केजरीवाल सरकार कुल बजट का 25 फीसद शिक्षा पर खर्च कर रही है। देश में कांग्रेस और भाजपा की सरकारें रही, लेकिन एक भी राज्य ऐसा नहीं है, जहां इतना बजट शिक्षा पर खर्च हो रहा है।

 

हिमाचल प्रदेश में चुनाव से पहले पहली बार किसी पार्टी ने शिक्षा पर संवाद करवाने की पहल की है। ऐसी पहल दिल्ली के अलावा किसी अन्य राज्य में नहीं हुई है। दिल्ली सरकार पिछले 7 साल से शिक्षा पर कुल बजट का 25 लगातार खर्च कर रही है। हिमाचल सरकार पर सरकारी स्कूलों को बंद करवाने व निजी स्कूलों को बढ़ावा देने का आरोप लगाया।

मनीष सिसोदिया ने कहा शिक्षा पर चर्चा होना ही सबसे बड़ा बदलाव है। किसी को भी यह सामान्य चर्चा लगे लेकिन यह सामान्य नहीं देश के इतिहास में एक बड़ी घटना है। अगर किसी कौम या समाज को बर्बाद करना हो तो स्कूल बंद कर दो, अगर आबाद करना है तो स्कूल खोलो। भाजपा ने स्कूल बंद कर कौम को बर्बाद करने का काम किया है। भाजपा सरकार ने हमारे और आपके परिवारों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *