शिमला नगर निगम चुनाव: कांग्रेस ने हासिल किया बहुमत; 20 सीटें जीती, 7 वार्ड भाजपा के नाम

Spread the love

आवाज़ ए हिमाचल 

शिमला। नगर निगम में कांग्रेस काबिज हो गई। यानी मेयर-डिप्टी मेयर बनाने के लिए 18 सीटों पर कब्जा कर लिया है। कुल 34 वार्डों में से 20 सीटों पर कांग्रेस ने कब्जा किया है। इसमें भट्टाकुफर से कांग्रेस के नरेंद्र कुमार निटटू ने जीत हासिल की है। इसके साथ ही मल्याणा से कांग्रेस की शांता वर्मा, शांति विहार से कांग्रेस के विनीत शर्मा, सांगटी से कुलदीप ठाकुर, बालूगंज से दिलीप थापा, छोटा शिमला में कांग्रेस से सुरेंंद्र चौहान ने जीत हासिल की है।

सुरेंद्र चौहान को मेयर पद का दावेदार बताया जा रहा है क्योंकि मुख्यमंत्री सुक्खविंदर सिंह के वह करीबी भी माने जाते हैं। खुद इस वार्ड से मुख्यमंत्री दो बार पार्षद रह चुके हैं। ऐसे में अब तस्वीर साफ हो गई है कि नगर निगम में इस बार कांग्रेस का कब्जा होगा, वहीं भाजपा से कसुम्पटी से भाजपा की रचना झीना शर्मा, पंथाघाटी से कुसुम ठाकुर ने जीत हासिल की है। अब अगले राउंड में 29 से 34 वार्ड की काउंटिंग शुरू हो गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *