शिमला की विवाहित महिला को अगवा कर किया दुष्‍कर्म

Spread the love

पीड़ि‍ता की ज्‍वेलरी तक बेच दी

आवाज़ ए हिमाचल 

शिमला, 9 जुलाई। जिला शिमला के दूरदराज क्षेत्र की रहने वाली विवाहित महिला ने दो लोगों पर अपहरण कर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। आरोप है कि आरोपित महिला को उत्तराखंड के त्यूणी ले गए और वहां पर दुष्कर्म किया। आरोपियों ने महिला के गहने तक बेचने की धमकी दी।

महिला किसी तरह आरोपितों के चंगुल से छूट कर घर पहुंची। शिमला के महिला पुलिस थाना में इसको लेकर मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपितों को पकडऩे के लिए टीमें भेज दी हैं।

पुलिस को दी शिकायत में महिला ने बताया कि कुछ दिन पहले दो लोग उसे उत्तराखंड के त्यूणी ले गए। दोनों आरोपित महिला को पहले से जानते थे। महिला का आरोप है कि दोनों ने उससे दुष्कर्म किया। एक आरोपित ने उसकी पिटाई की और उसके गहने (कान के टाप्स) बेचने के लिए भी मजबूर किया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। शिकायतकर्ता महिला को पुलिस ने सुरक्षा प्रदान कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *