शाहपुर में हुआ फिट इंडिया फ्रीडम रन का आयोजन                                                

Spread the love
आवाज़ ए हिमाचल

23 सितम्बर। नेहरू युवा केंद्र धर्मशाला की तरफ से शाहपुर में फिट इंडिया फ्रीडम रन 2.0 कार्यक्रम का आयोजन किया गया।  इस फ्रीडम रन में शाहपुर के युवाओं व फुटबॉल अकादमी के खिलाड़ियों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। यह कार्यक्रम  नेहरू युवा केंद्र रैत ब्लॉक के स्वयंसेवी सोनिका द्वारा करवाया गया।

इस दौरान फुटबॉल अकादमी के कोच ने भी भाग लिया। सोनिका ने कहा कि आजादी का अमृत महोत्व के तहत शाहपुर में फिट इंडिया फ्रीडम रन 2.0 का आयोजन किया गया, जिसमे कई युवाओं ने भाग लिया। इस मौके पर युवाओ को फिटनेस की डोज आधा घण्टा रोज रन फ़ॉर इंडिया का महत्व भी बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *