शाहपुर में फोरलेन का कार्य जोरों पर; मकान व दुकानें गिराई, कोर्ट में लटका बाजार का मुद्दा 

Spread the love

भूधिग्रहण का काम हुआ पूरा, 90 फीसदी मालिकों के खाते में पहुंचे मुआवजे के पैसे, एक साल में पूरा हो सकता है काम

आवाज़ ए हिमाचल 

बबलू सूर्यवंशी, शाहपुर। पिछले डेढ़ साल से पठानकोट मंडी फोरलेन का काम युद्ध स्तर पर चला हुआ है। पिछले एक साल से कोटला से लेकर भाली तक फोरलेन का चला हुआ था। अब बरसात के बाद फोरलेन का काम विधानसभा क्षेत्र शाहपुर में भी जोर पकड़ने लगा है। इस समय विधानसभा क्षेत्र शाहपुर में लगभग 90 फीसद लोगों को जमीन, मकान और दुकानों के मुआवजे मिल चुके हैं। शाहपुर के घटनालू से लेकर रजोल तक अधिकतर मकानों और दुकानों को खाली करवाकर तोड़ दिया गया है। सड़क किनारे पेड़ों को काटने का काम भी युद्धस्तर पर चला हुआ है। इसी के साथ लगातार दुकानों और मकानों को गिराया जा रहा है। शाहपुर में फोरलेन बनाने को लेकर इस समय सबसे बड़ी समस्या शाहपुर बाजार में आ रही है। शाहपुर बाजार बचाओ संघर्ष समिति की ओर से पिछले डेढ़ साल से शाहपुर बाजार को बचाने की मांग की जा रही है।
शाहपुर बाजार बचाओ संघर्ष समिति की ओर से बाजार बचाने को लेकर कोर्ट में याचिका भी दायर की गई है। लोगों का तर्क है की सौ साल पुराने शाहपुर बाजार के उजड़ने से हजारों लोगों का रोजगार छीन जाएगा। लोगों की मांग है कि शाहपुर बाजार को नहीं उजाड़ा जाए। वहां पर  फ्लाईओवर या वायपास होकर फोरलेन बनाई जाए। इस समय शाहपुर से 7 से 8 केस कोर्ट में चल रहे हैं, जिनकी सुनवाई अभी चल रही है। इसी के साथ छतड़ी, द्रम्मण, शाहपुर, रैत, पहाड़ा और राजोल बाजार को छोड़कर बाकी अन्य जगह पर फोरलेन के काम ने पूरी रफ्तार पकड़ ली है। अनुमान है कि एक साल के भीतर यहां पर फोरलेन का काम पूरा कर लिया जाएगा और लोगों को रोजाना पेश आ रही ट्रैफिक की समस्या से छुटकारा मिलेगा।

1 साल के भीतर शाहपुर में फोरलेन बनकर तैयार हो जाएगा: एसडीएम करतार चंद 

इसको लेकर शाहपुर के एसडीएम करतार चंद ने बताया कि विधानसभा क्षेत्र शाहपुर में फोरलेन निर्माण को लेकर भू अधिग्रहण का काम पूरा हो चुका है। 90% लोगों को दुकानों, मकान और जमीनों के मुआवजे भी मिल चुके हैं। 7 से 8 केस कोर्ट में चल रहे हैं, जिनकी सुनवाई लगातार हो रही है। इसके अतिरिक्त शाहपुर बाजार बचाने को लेकर लोगों ने कोर्ट में केस  किया है। इसकी सुनवाई भी लगातार चल रही है। इसी के साथ मकान और दुकानें गिराने के साथ पेड़ों की कटाई का काम भी चला हुआ है। लिहाजा अनुमान है कि 1 साल के भीतर शाहपुर में फोरलेन बनकर तैयार हो जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *