शाहपुर में फंदे पर लटकी मिली महिला,भाई ने लगाया प्रताड़ित करने का आरोप:पति गिरफ्तार

Spread the love

आवाज ए हिमाचल

07 अक्टूबर।शाहपुर के धनोटू में एक महिला की मौत पर पुलिस उसके पति को गिरफ्तार किया है।महिला ने फंदा लगाकर आत्महत्या की है।महिला के भाई ने अपने अपने जीजा पर बहन को मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है।भाई की शिकायत पर पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर पति को गिरफ्तार कर लिया है।जानकारी के मुताबिक सरला देवी पत्नी जोगिन्द्र सिंह निवासी कुठेड़ धनोटू का शव विति रात घर में ही संदिग्ध हालत में फंदे पर लटका पाया गया।इस बारे जब उनके मायके पक्ष को पता चला तो काफी संख्या में लोग कुठेड़ पहुंच गए।मृतिका के भाई राकेश कुमार सपुत्र दासो राम निवासी सिहंवा ने आरोप लगाया है कि उनकी बहन सरला देवी की शादी 2007 में जोगिंद्र सिंह सपुत्र दलीपा राम निवासी कुठेड़ धनोटू के साथ हुई थी,लेकिन शादी के 13-14 वर्ष वित जाने के बाद उन्हें बच्चा नहीं हुआ,जिस कारण उनके पति उन्हें मानसिक रूप से प्रताड़ित करते थे।पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जोगिंद्र सिंह को गिरफ्तार कर लिया है।मृतिका का आज धर्मशाला में पोस्टमार्टम होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *