शाहपुर में कांग्रेस ने दी इंदिरा गांधी को श्रद्धांजलि, बाली के निधन पर जताया दुःख

Spread the love
आवाज ए हिमाचल
31 अक्तूवर, रैत: कांग्रेस कार्यलय रैत में रविवार को प्रदेश कांग्रेस सहप्रभारी संजय दत्त, जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अजय महाजन एवं प्रदेश कांग्रेस महासचिव केवल सिंह पठानिया सहित ब्लॉक कांग्रेस कमेटी शाहपुर ने पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी की 37 वी पुण्यतिथि पर उनकी प्रतिमा पर फूल अर्पित कर श्रद्धांजलि दी । पूर्व मंत्री व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जी०एस०बाली के निधन पर भी दो मिंट का मौन रख कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई व उनकी आत्मा की शांति हेतु प्रार्थना की।
इस अवसर पर संजय दत्त ने इंदिरा गांधी को स्मरण करते हुए राष्ट्र निर्माण में उनकी भूमिका को कार्यकर्ताओं संग सांझा किया। उन्होंने जीएस बाली के निधन पर दुःख जताते हुते कहा कि कांग्रेस पार्टी ने हिमाचल प्रदेश का एक  तेजतर्रार नेता जीएस बाली के रूप में खो दिया है जिसकी भरपाई करना मुश्किल है ।
प्रदेश कांग्रेस महासचिव केवल सिंह पठानिया ने कहा कि जीएस बाली का असमय चले जाना दुःखद है । उन्होंने कहा कि स्वर्गीय बाली के साथ उनके राजनैतिक सम्बन्ध ही नहीं अपितु वह उनके बड़े भाई जैसे थे तथा समय समय पर उनका मार्गदर्शन भी करते थे। पठानिया ने कहा कि आज पूरा प्रदेश उनके निधन से व्यथित है। उन्होंने परिवार के साथ संवेदनाये प्रकट की।
इस अबसर पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सुरजीत राणा, नीना ठाकुर,महिला ब्लॉक् कांग्रेस अध्यक्ष,सुरेश पटाकू ओबीसी ब्लॉक् कांग्रेस अध्य्क्ष, सुभाष चंद एस०सेल ब्लॉक् कांग्रेस अध्यक्ष,  विनय ठाकुर सोशल मीडिया पर प्रभारी,कमल कटोच पूर्व उप प्रधान,संजय चौधरी, तिलक राज,कुसम लता वार्ड सदस्य,सुरेश मेहरा वार्डसद्स्य,हितेष चौधरी पंचायत समिति सदस्य,विपुल पटाकू युवा कांग्रेस,मुनीश पटियाल पूर्व युवा ब्लॉक् कांग्रेस अध्यक्ष, पूर्व युवा कांग्रेस अध्यक्ष कर्ण पठानिया,कर्ण परमार पूर्व प्रधान,देवराज पूर्व प्रधान,अजय बबली प्रधान,मेहर चन्द पूर्व पंचायत समिति, विजय ठाकुर रिटायर बीपीओ, लालमन पूर्व प्रधान, रणदीप राणा पूर्व पंचायत समिति सदस्य,इकवाल सिंह मिंटा पंचायती राज संगठन के  ब्लॉक् कांग्रेस प्रभारी सहित अन्य कांग्रेस जन मोजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *