शाहपुर पहुंचे मुख्यमंत्री बोले- शाहपुर की जल्द बदलने वाली है तस्वीर, प्रयास जारी  

Spread the love

आवाज़ ए हिमाचल 

बबलू सूर्यवंशी, शाहपुर। विधानसभा क्षेत्र फतेहपुर पर गए मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू बुधवार को शाहपुर स्थित ब्लॉक कांग्रेस कार्यालय पहुंचे। यहां उनका स्वागत विधायक केवल सिंह पठानिया की अगुआई में सैंकड़ों कार्यकर्ताओं  की ओर से किया गया। इस दौरान विधायक केवल सिंह पठानिया ने उनके साथ शाहपुर के कई मुद्दों पर चर्चा की। मुख्यमंत्री सुक्खू विधायक केवल सिंह पठानिया की माता विद्या देवी से मिले और उनका आशीर्वाद लिया।

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि विधायक केवल सिंह पठानिया एक जुझारू नेता हैं। शाहपुर की तस्वीर जल्द ही बदलने वाली है। पठानिया शाहपुर और प्रदेश के जनहित मुद्दों को लेकर एक्टिव रहते हैं। पठानिया के साथ मिलकर शाहपुर को मॉडल विधानसभा के रूप में विकसित किया जाएगा। उसके लिए अभी से प्रयास आरंभ कर दिए हैं।

इस दौरान ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सुरजीत सिंह राणा ने मुख्यमंत्री को शाहपुर दौरे का निमंत्रण दिया, जिसे उन्होंने सहर्ष स्वीकार करते हुए कहा कि वे शीघ्र ही शाहपुर का दौरा करेंगे। इस अवसर पर कांग्रेस के सभी मोर्चों के कार्यकर्ता, महिला विंग आदि के अध्यक्ष सहित भारी संख्या में कार्यकर्ता व आमजन मौजूद थे। हालांकि भारी बारिश होने के बावजूद कांग्रेस कार्यकर्ताओं का उत्साह कम नहीं हुआ तथा भारी संख्या में यहां पहुंच कर इन्होंने मुख्यमंत्री का जोरदार स्वागत किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *