शाहपुर के सुवेदार नानक चंद का निधन, केवल पठानिया ने जताया दुःख

Spread the love

 

आवाज ए हिमाचल

दीपक गुप्ता, शाहपुर। शाहपुर नगर पंचायत शाहपुर के बार्ड 2 हाड़ा के निवासी सुवेदार नानक चंद (94 वर्ष) का निधन हो गया। वह कुछ समय से बीमार चल रहे थे। भारतीय सेना में अपनी सेवाएं देने वाले नानक चंद 1962 तथा 1965 का युद्ध भी लड़ चुके हैं। नगर पंचायत के दायरे में आने से पहले वह हाड़ा बार्ड से (तत्कालीन भनाला व गोरड़ा पंचायत) के लंबे समय तक पंचायत सदस्य भी रहे हैं तथा हाड़ा बार्ड के विकास में उनकी अहम भूमिका रही है। उनके निधन पर विधायक केवल सिंह पठानिया ने दुःख जताते हुए परिवार के साथ संवेदनाएं प्रकट की हैं।

आवाज ए हिमाचल मीडिया ग्रुप सुवेदार नानक चंद के निधन पर दुःख जताते हुए भगवान से उनकी आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने की प्रार्थना करता है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *