शाहपुर के सुधेड़ में महिला कांग्रेस ने धूमधाम से मनाया स्व. वीरभद्र का जन्मदिवस

Spread the love

आवाज़ ए हिमाचल

कोहली, शाहपुर। हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिवगंत बीरभद्र सिंह का जन्मदिवस शुक्रवार को विधानसभा क्षेत्र शाहपुर के सुधेड़ में महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने धूमधाम से मनाया। जहां महिला कांग्रेस की प्रदेश सचिव रेणु बजवारिया, महिला कांग्रेस की वरिष्ठ नेत्री सुनीता ठाकुर, निर्मला थापा, माया, सपना, बिंता सहित अन्य महिला कार्यकर्ताओं ने स्वर्गीय वीरभद्र सिंह के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित किए और उनके द्वारा किए गए कार्यों को याद किया।

इस अवसर पर रेणु बजवारिया ने कहा कि स्व. वीरभद्र सिंह ने पूरे प्रदेश में विकास करवाया है और आज उनके जन्मदिन को विकास दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। वहीं सुनीता ठाकुर ने कहा कि वीरभद्र सिंह ने पूरे प्रदेश को एक माला में पिरोने का काम किया है। उनके द्वारा किए गए विकास को पूरा प्रदेश हमेशा याद रखेगा। इस अवसर पर फल भी वितरित किए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *