शाहपुर के चरपट महादेव मंदिर में कार्यक्रम का आयोजन 

Spread the love

आवाज़ ए हिमाचल 

कोहली, शाहपुर। शाहपुर विधान सभा क्षेत्र के बासा गांव के श्री चरपट महादेव शिव मंदिर में अयोध्या के राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य पर विशाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर भंडारा भी लगाया गया।

इस दौरान मंदिर कमेटी के प्रधान मेघराज के नेतृत्व में कार्यक्रम हुआ तथा भजन कीर्तन का आयोजन भी किया गया। वहीं एक बड़ी एलईडी स्क्रीन द्वारा प्रधान मंत्री मोदी का प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम भी दिखाया गया। इस अवसर पर सैंकड़ों की संख्या में राम भक्तों ने भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया।

कार्यक्रम के प्रबंधक प्रधान जेआरएम सिंह ठाकुर ने जानकारी दी की इस मंदिर की बहुत महत्ता है। यहां दूर-दूर से लोग आते हैं। मंदिर कमेटी के सचिव बंटी समयाल ने राम भक्तों को पटका  पहना कर स्वागत किया।

इस दौरान भाजपा जिला महामंत्री राकेश चौहान, मंडल अध्यक्ष रवि दत शर्मा, मंजीत ओबीसी प्रदेश सचिव, मंडल महामंत्री जर्म सिंह ठाकुर, महिला मोर्चा शाहपुर मंडल अध्यक्ष मोनी बाला, सहित कई गण्यमान्य लोग मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *