शाहपुर के कराटे खिलाड़ी नेशनल चैंपियनशिप के लिए हैदराबाद रवाना, कोच शिहान रिंकू कुमार करेंगे नेतृत्व

6 अगस्त , बबलू सूर्यवंशी : शाहपुर क्षेत्र के लिए गर्व की बात है कि रेहलू निवासी कराटे कोच शिहान रिंकू कुमार के नेतृत्व में जिला कांगड़ा की टीम राष्ट्रीय कराटे चैंपियनशिप में भाग लेने के लिए हैदराबाद रवाना हो गई है। यह प्रतियोगिता 9 अगस्त को तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में आयोजित होगी।

हाल ही में बेंगलुरु में टोक्यो ओलंपिक के रजत पदक विजेता से अंतरराष्ट्रीय स्तर का प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले शिहान रिंकू कुमार अब अपनी टीम के साथ राष्ट्रीय स्तर पर दमखम दिखाने के लिए तैयार हैं।

टीम में जिला कांगड़ा और शाहपुर क्षेत्र के प्रतिभाशाली खिलाड़ी नक्ष, आदित्य शर्मा, सरुष और अंशुल शर्मा शामिल हैं। खिलाड़ियों ने कोच रिंकू कुमार के मार्गदर्शन में प्रतियोगिता के लिए कड़ा अभ्यास किया है और बेहतर प्रदर्शन के लिए पूरी तरह तैयार हैं।

शिहान रिंकू कुमार ग्राम पंचायत रेहलू के निवासी हैं। वे अपनी कराटे अकादमी के माध्यम से बच्चों को कराटे, आत्मरक्षा और अनुशासन का प्रशिक्षण देने के साथ-साथ क्षेत्र के विभिन्न सरकारी एवं निजी विद्यालयों में भी प्रशिक्षण प्रदान कर रहे हैं।

स्थानीय लोगों, अभिभावकों और खेल प्रेमियों ने पूरी टीम को राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं देते हुए विश्वास जताया है कि खिलाड़ी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर शाहपुर, जिला कांगड़ा और हिमाचल प्रदेश का नाम राष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित करेंगे।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *