शादी करवा कर कनाडा गई दुल्हन की करतूत, ससुराल परिवार के उड़े होश 

Spread the love

आवाज़ ए हिमाचल 

हठूर। शादी करवा और लाखों रुपए खर्च कर कनाडा गई लड़की द्वारा लड़के के साथ धोखाधड़ी करने संबंधी पुलिस द्वारा मामला दर्ज करने का समाचार प्राप्त हुआ है। जानकारी देते हुए एस.एच.ओ. सुरजीत सिंह ने बताया कि एक अवतार सिंह ने वीरपाल कौर पत्नी गुरप्रीत सिंह पुत्री सतनाम सिंह के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई कि उसके बेटे गुरप्रीत सिंह की वीरपाल कौर के साथ शादी हुई थी। उन्होंने लड़की के कनाडा जाने के लिए 45 लाख रुपए खर्च किए थे।

उन्होंने बताया कि लड़की ने कनाडा जाने के बाद उन्हें परेशान करना शुरू कर दिया। इसके साथ ही लड़की ने धमकियां देनी शुरु कर दी और उसके बेटे गुरप्रीत सिंह की फाइल नहीं लगाई। इस तरह उसने उनके साथ 45 लाख रुपए की धोखाधड़ी की है। मामले की जांच पुलिस द्वारा की गई और इसके बाद मामला दर्ज किया गया है। इस मामले की आगे की जांच एस.आई. जगजीत सिंह कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *