शव की शिनाख्त करने में करे पुलिस की मदद- यशवंत ठाकुर

Spread the love

आवाज़ ए हिमाचल 

                    अभिषेक मिश्रा बिलासपुर

20 नवंबर। थाना बरमाणा प्रभारी यशवंत ठाकुर ने प्रैस को जारी बयान में बीते रोज बरमाणा में मिले अज्ञात शव को लेकर पहचान की गुहार लगाई है। उन्होंने कहा कि बीते रोज एक व्यक्ति का शव मिला है जिसकी उम्र करीब 50-55 साल है। स्थानीय लोग इसे अमली के नाम से पुकारते थी। उन्होंने बताया कि यह व्यक्ति करीब 20 साल से बरमाणा बाजार में रहता था जो लगभग 15 साल तक बरमाणा बाजार में मेहनत मजदूरी करता था, उसके उपराँत वह एसीसी चैक बरमाणा के रेन शल्टर के बने महिला शौचालय के अन्दर लोहे की चारपाई में करीब 04 साल से रहता था तथा बैसाखियों के सहारे चलता था,

जिसके घर के बारे में लोगों से पता किया गया तो लोगों ने बतलाया कि यह चिन्तपुर्णी की तरफ की रहने वाला था लेकिन इसके घर व नाम पता किसी को मालूम न होने के कारण अब ज्यादा दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। एसएचओ ने बताया 18.11.2021 को रेन शल्टर में यह व्यक्ति मृतक अवस्था में पाया गया है। उन्होंने बताया कि इस अज्ञात शव को बिलासपुर अस्पताल के शव गृह में रखा गया है। जिसके नाम पता के बारा में अगर किसी को मालूम होता है तो पुलिस थाना बरमाणा के मोबाईल नंबर 7650950409, 7018989173 पर काॅल कर मदद कर सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *