वीरभद्र सिंह के निधन के बाद प्रदेश में तीन दिन का राजकीय शोक घोषित

Spread the love

आवाज़ ए हिमाचल

08 जुलाई।हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के निधन के बाद प्रदेश सरकार ने तीन दिन का राजकीय शोक घोषित किया है। शोक के दौरान प्रदेश में कोई सरकारी मनोरंजन संबंधी कार्यक्रम नहीं होंगे। प्रदेश के सरकारी दफ्तर खुले रहेंगे। तीन दिन तक राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा। सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार प्रदेश में आठ से 10 जुलाई तक राजकीय शोक रहेगा।

* रिज पर अंतिम दर्शन के लिए रखी जाएगी वीरभद्र की पार्थिव देह

पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह का पार्थिव शरीर शुक्रवार को पहले रिज मैदान पर लोगों के दर्शन के लिए रखा जाएगा। इसके बाद पार्थिव शरीर प्रदेश कांग्रेस के दफ्तर राजीव भवन ले जाया जाएगा और वहां पर पार्टी नेता कार्यकर्ता श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *