वीरभद्र सिंह के जन्मदिन पर शाहपुर कांग्रेस ने लंजोत चौकी माता मंदिर में किया हवन पाठ 

Spread the love

आवाज ए हिमाचल 

23 जून। शाहपुर कांग्रेस ने प्रदेश महासचिव केवल सिंह पठानिया के नेतृत्व में पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह  के 87वें जन्मदिन पर आज शाहपुर के लंजोत स्थित ऐतिहासिक चौकी माता मंदिर के प्रांगण में हवन यज्ञ किया गया। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव केवल सिंह पठानिया की अगुवाई में यहां कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने चौकी माता में वीरभद्र सिंह के जल्द स्वास्थ्य होने की कामना के साथ यज्ञशाला में आहूति डाली। पण्डित सुशील कुमार ने इस दौरान वीरभद्र सिंह की दीर्घायु के लिये शांति हवन का मंत्रों उच्चारण किया।

केवल सिंह पठानिया ने बताया कि वीरभद्र सिंह वो शख़्सियत हैं जिन्होंने हिमाचल प्रदेश को एकसूत्र में पिरोने में अहम भूमिका निभाई है। उन्होंने जनता के दिलों में इस कदर पैठ बनाई है कि आज भी लोग उन्हें अपने बीच में बतौर मुख्यमंत्री देखना चाहते हैं, उन्होंने कहा कि उन्हें आज भी याद है कि जब उनका जन्मदिन होता था तो उनके निवास स्थान होली लॉज में प्रदेशभर की संस्कृति की एक अनूठी झलक देखने को मिलती थी। आज चूंकि वो अस्वस्थ हैं और कोरोना काल चल रहा है तो ऐसे में अब ये कार्यक्रम सीमित हो गया है और आज प्रदेशभर में सिर्फ हवन यज्ञ करके उनके जल्द स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना की जायेगी।इसके बाद पठानिया ने शाहपुर अस्पताल में 50 आशा वर्कर्स को शक्ति किट प्रदान की।इस मौके पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *