विधायक केवल पठानिया ने रैत स्कूल में मनाया कांग्रेस का 139वां स्थापना दिवस 

Spread the love

 

विधायक व उनकी पत्नी ने स्कूल के बच्चों को भेंट किए स्वेटर

आवाज ए हिमाचल

ब्यूरो, शाहपुर। शाहपुर के विधायक केवल सिंह पठानिया ने गुरुवार को कांग्रेस पार्टी के 139वां स्थापना दिवस अपनी पत्नी सुनंदा पठानिया व कार्यकर्ताओं के साथ राजकीय प्राथमिक पाठशाला रैत के बच्चों के साथ मनाया। इस दौरान इंदौरा के विधायक मलेंद्र राजन व ब्लॉक कांग्रेस के अध्यक्ष सुरजीत सिंह राणा भी विशेष रूप से मौजूद रहे।

इस मौके पर विधायक व उनकी पत्नी ने स्कूल के बच्चों को स्वेटर भेंट किए। विधायक ने इस दौरान काफी देर तक बच्चों के साथ रहकर उनसे व अध्यपकों से वार्तालाप किया।विधायक ने पार्टी के स्थापना दिवस पर तमाम कांग्रेस कार्यकर्ताओं को भी बधाई दी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी की स्थापना 1885 सन में एओ ह्यूम और सुरेंद्र नाथ बैनर्जी ने की। पार्टी का पहला अधिवेशन महाराष्ट्र में हुआ। कांग्रेस ने देश को कई प्रधानमंत्री दिए और करीब सात दशक तक देश का नेतृत्व किया। हालांकि इस दौरान पार्टी ने कई उतार चढ़ाव देखे, लेकिन आज भी देश की प्रमुख पार्टी के रूप में अपनी पहचान बनाए हुए है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को ईमानदारी से पार्टी की मजबूती के लिए काम करने का आह्वान किया और लोगों की समस्याएं हल करने के लिए आगे आने को कहा। उन्होंने कहा कि काग्रेस ने हमेशा से गरीब व दबे हुए लोगों की आवाज उठाई है। इसलिए निस्वार्थ होकर पार्टी के लिए काम करें। उन्होंने मौजूदा केंद्र सरकार की जन विरोधी नीतियों को जनता के सामने ले जाने को कहा।उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं को देश में भ्रष्टाचार और असामाजिक तत्वों के खिलाफ हमेशा अपनी लड़ाई जारी रखने को कहा। इसके साथ ही देश मे भाजपा सरकार की किसान व गरीब मजूदर विरोधी नीतियों के खिलाफ आवाज उठाने के लिए कार्यकर्ताओं को मुहिम छेड़ने का आह्वान किया।

पठानिया ने युवा कांग्रेस सहित अन्य संगठनों की गतिविधियों पर भी रोशनी डाली और कहा कि आज वरिष्ठ नेता कभी युवा कांग्रेस के नेता रहे हैं। ऐसे में युवा कार्यकर्ताओं का भी पार्टी की मजबूती के लिए काम करना दायित्व बनता है।यहां बता दे कि विधायक केवल सिंह पठानिया ने अपनी जेब से लाखों रुपए खर्च कर सरकारी स्कूल के बच्चों को स्वेटर बांट रहे है।पठानिया इससे पहले शाहपुर विधान सभा क्षेत्र के धार कंडी के 361 स्कूली बच्चों को स्वेटर बांट चुके है।

इस मौके पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता देवदत्त शर्मा,ब्लॉक् कांग्रेस पूर्व अध्यक्ष अश्वनी चौधरी, नीना ठाकुर महिला कांग्रेस अध्यक्ष, सोशल मीडिया ब्लॉक् अध्यक्ष विनय ठाकुर, ओएसडी आयुष विभाग सुनित पठानिया, सुरेश कुमार, लाल सिंह,अमर नाथ,इकवाल सिंह मिंटा, मुनीष पटियाल, सरिता सैनी, कुसम लता,राधा देवी,रीना पठानिया, सीमा देवी,रिंकू कुमार,सुरेंद्र ठाकुर, अनिल कुमार, संजय कुमार,विक्रम सिंह,पिंटू परमार,केवल राणा, सुनील बलौरिया सहित कांग्रेस पार्टी के कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *