विधायक केवल पठानिया ने रिलीज किया गायक पंकज अत्री का शिव भजन “डमरू बाजे” 

Spread the love

आवाज़ ए हिमाचल 

बबलू सूर्यवंशी, शाहपुर। कांगड़ा के प्रसिद्ध गायक पंकज अत्री का नया शिव भजन भजन “डमरू बाजे” रिलीज किया। ये भजन रैत स्थित ब्लॉक कांग्रेस की कार्यलय में शाहपुर के विधायक केवल सिंह पठानिया की ओर से रिलीज किया गया।

यह गाना पंकज त्री ने खुद लिखा और कंपोज किया गया है। ये गाना धर्मशाला स्थित इंद्रुनाग और खडोता में फिल्माया गया है। अजय नेगी की ओर से इसे संगीत दिया गया है। गाना रिलीज करने के मौके शाहपुर के विधायक केवल सिंह पठानिया, ऑल इंडिया कांग्रेस ह्यूमन राइट के प्रदेश अध्यक्ष सुनील वरसैन, पंकज अत्री व नवीन वशिष्ट आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *