विधायक केवल पठानिया ने मुख्यमंत्री से मिलकर रिडकमार कॉलेज को सुचारू रूप से चलाने की उठाई मांग

Spread the love

आवाज़ ए हिमाचल 

बबलू सूर्यवंशी, शाहपुर/शिमला। विधानसभा क्षेत्र शाहपुर के माननीय विधायक केवल सिंह पठानिया ने गत दिवस मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू से मुलाकात की। केवल सिंह पठानिया राजकीय महाविद्यालय रिडकमार की बहाली को लेकर मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू से मिले। इस दौरान मुख्यमंत्री ने आश्वाशन दिया है कि जल्द ही कालेज के लिए बजट का प्रावधान कर पुनः सुचारू रूप से शुरु किया जाएगा। गौर रहे कि धारकंडी क्षेत्र का रिडकमार कॉलेज भाजपा सरकार ने बिना व्यवस्था के कॉलेज खोल दिया था।

जानकारी के अनुसार बिधायक केवल सिंह पठानिया ने मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू से मुलाकात करके राजकीय महाविद्यालय रिडकमार को बजट स्वीकृति ओर पूर्ण रूप से स्टाफ की तैनाती करके सुचारू रूप से चलाने के लिए रखी मांग। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सक्खू ने आश्वासन दिया कि जल्द ही राजकीय महाविद्यालय रिडकमार को स्वीकृति दे कर सुचारू रूप से चलाया जाएगा।

 बता दें कि कांग्रेस सरकार ने बिना बजट वाले संस्थान डिनोटिफाइड कर दिये थे। उसमें शाहपुर के धार कंडी रिडकमार का महाविद्यालय भी डिनोटिफाइड हुआ था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *