विकसित भारत संकल्प यात्रा: कांगड़ा की विभिन्न पंचायतों में दी केंद्रीय योजनाओं की जानकारी  

Spread the love

आवाज़ ए हिमाचल 

बबलू सूर्यवंशी, शाहपुर। विकसित भारत संकल्प यात्रा’ के तहत शुक्रवार को हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिला की ग्राम पंचायतों में विभिन्न केंद्रीय योजनाओं की जानकारियां लोगों तक पहुंचाई गई। इसके तहत शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत रैत के सुधेड़ और काजलोट पंचायतों में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसके अलावा धर्मशाला ब्लॉक की बगली व मनेड पंचायत, कांगड़ा ब्लॉक की सलोल और तरखानगढ़ पंचायत, नगरोटा ब्लॉक के अंतर्गत अंबाड़ी और मलाह पंचायतों, बड़ोह ब्लॉक के अंतर्गत चंदरोट और ठाणा पंचायतों में विकसित भारत संकल्प रथ यात्रा के तहत जन हित योजनाओं को जनता के समक्ष रखा और लोगों को केंद्र द्वारा चलाई गई योजनाओं को जन जन और घर घर पहुंचाने का संकल्प लिया।

कांगड़ा ब्लॉक के अंतर्गत विधायक पवन काजल, रैत ब्लॉक में जिला संयोजक राकेश चौहान, नगरोटा ब्लॉक में पूर्व प्रत्याशी अरुण कूका, धर्मशाला ब्लॉक में पूर्व प्रत्याशी राकेश चौधरी, बड़ोह ब्लॉक में प्रदेश ओबीसी अध्यक्ष विनय चौधरी ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की।

रैत ब्लॉक में मंडल संयोजक जन्म सिंह, मोनी धीमान अध्यक्ष महिला मोर्चा, मंडल उपाध्यक्ष सीमा चौधरी, मंडल उपाध्यक्ष पवन कुमार, जिला एस टी मोर्चा की सचिव व कजलोट पंचायत प्रधान रेखा देवी, धर्मशाला ब्लॉक में जिला उपाध्यक्ष अनिल चौधरी, मंडल के यात्रा संयोजक अनिल वर्मा, कांगड़ा ब्लॉक में मंडल संयोजक अशोक कुमार, सह संयोजक मनकोटिया, नगरोटा ब्लॉक में जिला सह संयोजक मनु सूद, मंडल अध्यक्ष सोनू चौधरी, महामंत्री सत्यम दीवान विशेष रूप से उपस्थित रहे। आयोजित कार्यक्रमों में बहुत संख्या में लाभार्थियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। विकास रथ में एलईडी के माध्यम से केन्द्र सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई।

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *