लक्ष्मीबाई की जयंती के उपलक्ष में विद्यार्थी परिषद इकाई भरमौर ने करवाई खेल-कूद प्रतियोगिताएं 

Spread the love

आवाज़ ए हिमाचल 

मनीष ठाकुर, भरमौर। 9 नवंबर 2022 रानी लक्ष्मीबाई की जयंती के उपलक्ष पर 21 नवंबर को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद इकाई भरमौर द्वारा बालिका खेल-कूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया
जिसमें पूर्व कार्यकर्ता कुमारी बाला मुख्य अतिथि रही। इस दौरान रस्साकशी, 100 मीटर रेस, कुर्सी रेस गेम और मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इन खेलों में प्रथम द्वितीय तृतीय स्थान हासिल करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।  100 मीटर रेस प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान राजकीय कन्या विद्यालय भरमौर की छात्राओं ने प्राप्त किया। इनमें
प्रथम स्थान प्रिया, द्वितीय स्थान अनीता व तृतीय स्थान शालिनी ने हासिल किया। म्यूजिकल चेयर गेम में शिवालिक स्कूल की छात्रा शालिनी ने प्रथम स्थान हासिल किया। मेहंदी प्रतियोगिता में महाविद्यालय भरमौर की छात्रा रितिका ने प्रथम स्थान हासिल किया। इसके साथ रस्साकशी में सभी लड़कियों ने भाग लिया और अलग-अलग इनाम प्राप्त किए।

रानी लक्ष्मीबाई की यादगार में यह खेल-कूद प्रतियोगिताओं का कार्यक्रम दीपांशी शर्मा, प्रियंका कपूर, इकाई उपाध्यक्ष के द्वारा करवाया गया। इस कार्यक्रम को करवाने के लिए सभी कार्यकर्ताओं ने अपना सहयोग दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *