लंज में भाजपा नहीं,बल्कि कांग्रेस के लोग ही हुए है कांग्रेस में शामिल

Spread the love

आवाज ए हिमाचल

प्रतिनिधि,लंज

20 सितंबर।शाहपुर मंडल भाजपा के सदस्य व पूर्व प्रधान लंज खास रमेश चंद,डडोली पंचायत के प्रधान राज कुमार,पूर्व उप प्रधान रविंद्र कुमार ने कहा कि रविवार को भाजपा का कोई भी सदस्य कांग्रेस में शामिल नहीं हुआ है।उन्होंने कहा जो लोग केवल सिंह पठानिया की मौजूदगी में कांग्रेस में शामिल हुए है वे भाजपा के सदस्य नहीं है।उन्होंने कहा कि कांग्रेस के ही लोगों को हार पहनाकर कांग्रेस में शामिल करवा कर लोगों को गुमराह करने का प्रयास किया जा रहा है।उन्होंने कहा कि लंज में भाजपा समाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री सरवीन चौधरी के नेतृत्व में मजबूत व एकजुट है।उन्होंने कहा कि केवल पठानिया ने पूर्व कांग्रेस के कार्यकाल के दौरान लंज में केसीसी बैंक,सब तहसील,मावा पुल आदि कई घोषणाएं करवाई थी,लेकिन उनमें से एक भी घोषणा पूरी नहीं हुई।उन्होंने कहा कि पठानिया लंज कालेज को लेकर भी झूठा श्रेय लेने का प्रयास कर रहे है,लेकिन जनता जानती है कि यह कालेज मेजर विजय सिंह मानकोटिया के प्रयासों से खुला है।लंज सीएचसी की घोषणा तो करवा दी लेकिन उसके लोई बजट का प्रावधान तक नही करवाया।इस मौके पर पंचायत समिति सदस्य प्रीतम सिंह,कमल देव मैहरा,बालकृष्ण धीमान,वीरवल, शक्ति चंद,भुवनेश कुमार,कुलविन्द्र सिंह,महिला मंडल प्रधान सीमा देवी सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *