रुमित ठाकुर बोले- देवभूमि जनहित पार्टी सत्ता में आई तो विधायकों की पैंशन बंद होगी, ओपीएस करेंगे बहाल  

Spread the love

प्रदेशाध्यक्ष ने पार्टी की प्रदेश कार्यकारिणी का भी किया ऐलान

आवाज़ ए हिमाचल 

सोलन, 4 मई। देवभूमि जनहित पार्टी व देवभूमि क्षत्रिय संगठन के प्रदेशाध्यक्ष रुमित सिंह ठाकुर ने ऐलान किया कि यदि प्रदेश में उनकी पार्टी की सरकार बनी तो विधायकों को मिलने वाली पैंशन बंद होगी। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी का कोई भी विधायक पैंशन नहीं लेगा।

मंगलवार को सोलन में पत्रकार वार्ता में उन्होंने कहा कि ओपीएस को बहाल किया जाएगा। एनपीएस कर्मचारी पिछले कई वर्षों से इस मांग को लेकर आंदोलन कर रहे हैं। न तो भाजपा और न ही कांग्रेस सरकारों ने इसे गंभीरता से लिया। विधायक व सांसदों को पैंशन पर पैंशन मिल रही है।

उन्होंने कहा कि अब लोग भाजपा व कांग्रेस के साथ आम आदमी पार्टी के झांसे में नहीं आने वाले हैं। इस बार जीत देवभूमि जनहित पार्टी की होगी।

इस अवसर पर देवभूमि सवर्ण संगठन के प्रदेशाध्यक्ष मदन ठाकुर व भानू वर्मा सहित कई लोग उपस्थित थे।

रुमित ठाकुर ने कहा कि उनकी राजनीतिक पार्टी बनाने की योजना नहीं थी। इसे मजबूरी में बनाया गया है। सरकार सवर्ण आयोग को लेकर कोई निर्णय लेने में सक्षम नहीं है। कांग्रेस व भाजपा दोनों के विधायक इस मामले पर चुप्पी साधे हुए हैं। यही कारण है कि प्रदेश भर में सवर्ण समाज द्वारा विधायकों को काले झंडे दिखाए जा रहे हैं। पार्टी प्रदेश की सभी 68 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी।

प्रदेशाध्यक्ष ने पार्टी की प्रदेश कार्यकारिणी का ऐलान भी किया। उन्होंने बताया कि उन्हें नारग में प्रदेशाध्यक्ष नियुक्त किया गया था। मंडी के मुनीष मंढोत्रा को महासचिव बनाया गया है। महिला मोर्चा की प्रदेशाध्यक्ष पूजा पाल को बनाया गया है। देहरा से सतविन्द्र गुलेरिया, चम्बा से संजय रणा, बैजनाथ से कुलदीप राणा, इंदौरा से अमित ठाकुर व चम्बा से पवन ठाकुर को महामंत्री, शिमला संसदीय क्षेत्र में जयपाल चंदेल व हमीरपुर संसदीय क्षेत्र में जगदीप ठाकुर को महामंत्री बनाया गया है।

सिरमौर के यशवंत कंवर को संगठन मंत्री, पच्छाद के जितेन्द्र ठाकुर को कोषाध्यक्ष, मुख्य प्रवक्ता दीपक चौहान, प्रवक्ता अनूप ठाकुर व मीडिया प्रभारी भानू वर्मा को बनाया गया। अनुशासन समिति में कश्मीर सिंह गुलेरिया, देवराज चौहान, जिंदर पाल सिंह, यशपाल राणा, वेद प्रकाश शर्मा, मुनीष मेहता, बलजीत राणा व यश पठानिया को शामिल किया गया है। सुशील को सचिव बनाया गया है। उन्होंने बताया कि प्रदेश कार्यकारिणी के विस्तार के साथ जिला व विधानसभा क्षेत्र पर कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *