रिडकमार में होगा दो दिवसीय धारकंडी उत्सव, केवल पठानिया ने दी जानकारी

Spread the love

आवाज ए हिमाचल 

तरसेम जरियाल, धारकंडी। शाहपुर के विधायक केवल सिंह पठानिया ने के धारकंडी क्षेत्र की ग्राम पंचायत भलेड के गांव दुल्ली में स्थित मां सलूणी मंदिर में आयोजित रात्रि जागरण में भाग लिया। इस दौरान स्थानीय लोगों ने विधायक का जोरदार स्वागत किया। विधायक ने मां के चरणों में माथा टेक कर शाहपुर विधानसभा क्षेत्र की उन्नति, विकास व सुख समृद्धि के लिए प्रार्थना की।

केवल सिंह पठानिया ने कहा कि धारकंडी क्षेत्र की जनता ने उन्हें इतना आशीर्वाद दिया है कि वे कभी भी उनका ऋण नही चुका सकते। पठानिया ने कहा कि वे हमेशा धारकंडी क्षेत्र की जनता की समस्याओं को दूर करने के लिए उनके बीच रहेंगे।
भाजपा सरकार के कार्यकाल में धारकंडी क्षेत्र विकास में बहुत पिछड़ चुका है, पूर्व की कांग्रेस सरकार ने जो कार्य स्वीकृत करके शुरू किए थे, वे बंद पड़े थे। पूर्व की भाजपा सरकार ने रिडकमार में चुनावों के समय आनन फानन में बिना बजट बिना स्टाफ के महाविद्यालय खोल कर जनता को गुमराह किया, लेकिन जनता ने उन्हें आशीर्वाद दिया और उन्होंने धारकंडी क्षेत्र की जनता की आवाज़ उठा कर मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के आशीर्वाद से रिडकमार महाविद्यालय न सिर्फ पुनः खुलवाया बल्कि भवन के लिए बजट दिलाने संग स्टाफ व प्रोफेसरों के पद भी स्वीकृत करवा दिए है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनते ही मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू के आशीर्वाद से बंद पड़े कार्यों को शुरू करवाने के साथ तीन माह के भीतर विकास कार्यों के लिए करोड़ो रूपये स्वीकृत करवाए गए है।

पठानिया ने कहा कि एक माह में दुल्ली काकड़ा, चमियारा, भितलु सड़क का काम शुरू कर दिया जाएगा। धारकंडी क्षेत्र के करेरी पंचायत में टेंट बेली हब बनाया जाएगा, बोह में सात करोड़ से ट्राउट कलस्टर केंद्र खोला जाएगा, भलेड पंचायत में पशु औषधालय केंद्र खोल कर जनता को सुविधा दी जाएगी। धारकंडी क्षेत्र में कृषि विज्ञान केंद्र खोला जाएगा। धारकंडी क्षेत्र में जनता दो दिन का सांस्कृतिक कार्यक्रम शुरू किया जाएगा। भलेड कुहल और दरिणी कुहल को बना कर किसानों की सिंचाई की समस्या को दूर किया जाएगा। सलूणी माता के मंदिर तक पक्का रास्ता बनाया जाएगा। केवल सिंह पठानिया ने कहा कि धारकंडी क्षेत्र की जनता की जो भी समस्या होगी,उसे दूर करने का प्रयास किया जाएगा। हर गांव को सड़क के साथ जोड़ा जाएगा।

इस मौके पर उपमंडल अधिकारी नागरिक करतार चंद, नवनीत शर्मा, एक्सईन गज प्रोजेक्ट सुभाष शर्मा, पूर्व प्रधान निर्मल सिंह, पूर्व प्रधान पवन कुमार, प्रधान उत्तम चंद, पंडित मिचन लाल, शशी पाल, मनोहर लाल, बॉबी शर्मा, विनय शर्मा, धीरज शर्मा, विनोद शर्मा, संजय शर्मा, चमन लाल शर्मा, चतरभुज शर्मा, तरसेम शर्मा, कमल शर्मा, सतीश शर्मा, तिलक राज शर्मा, उमेश शर्मा, राजेश शर्मा, विशाल शर्मा, अक्षय कुमार, रजिंदर शर्मा, संजय शर्मा, विनय ठाकुर, विवेक राणा सहित कई लोग मौजूद रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *