रिज मैदान के 66.81 करोड़ रुपये के सुधार एवं स्थिरीकरण कार्यों का लोकार्पण

8 अक्तूबर:शिमला का ऐतिहासिक रिज मैदान दशकों से शहर के राजनीतिक, सामाजिक और सांस्कृतिक जीवन का अभिन्न हिस्सा रहा है। 7 अक्तूबर को मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने रिज मैदान के ऐतिहासिक महत्व और विरासत को ध्यान में रखते हुए 66.81 करोड़ रुपये की लागत से किए गए सुधार एवं स्थिरीकरण कार्यों का लोकार्पण किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि शिमला आने वाले पर्यटकों के लिए रिज मैदान विशेष आकर्षण का केंद्र है। चहलकदमी के दौरान पर्यटकों से हुई मुलाकातों में अक्सर यह बात सामने आती है कि रिज मैदान आए बिना शिमला की यात्रा अधूरी मानी जाती है।

उन्होंने कहा कि रिज मैदान से हनुमान मंदिर और जाखू की ओर निहारते हुए ली गई तस्वीरें देश-विदेश के असंख्य लोगों की खूबसूरत यादों का हिस्सा हैं। महात्मा गांधी की प्रतिमा, शिमला से जुड़ी उनकी यात्राओं, ऐतिहासिक चर्च और लाइब्रेरी की तस्वीरें भी दुनिया के अलग-अलग हिस्सों में रहने वाले लोगों के एलबम में आज तक संजोई हुई हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि रिज मैदान की ऐतिहासिक विरासत और महत्व को देखते हुए इसके संरक्षण और स्थिरीकरण के लिए किए गए कार्य शिमला की विरासत को संजोने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम हैं।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *