राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की धर्मशाला रैली में सुलह मंडल से हजारों कार्यकर्ता लेंगे भाग

Spread the love

राकेश डोगरा,पालमपुर

31 जनवरी।सुलह भाजपा मंडल कार्यकारिणी की बैठक ननाओं में आयोजित हुई।बैठक के दौरान भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के कांगड़ा प्रवास को लेकर चर्चा की गई। 3 फरवरी को धर्मशाला के जोरावर स्टेडियम में होने वाली जेपी नड्डा की रैली में भाग लेने को लेकर विस्तृत रूप रेखा तैयार की गई।बैठक में विशेष तौर पर विपिन सिंह परमार उपस्थित रहे।इस बैठक में कार्यकर्ताओं का राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की रैली को लेकर काफी उत्साह दिखा। इस दौरान परमार ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के कांगड़ा प्रवास में होने वाली रैली में सुलह से हजारों की तदाद में लोग शामिल होंगे।

इस मौके पर परमार ने कहा कि एक वर्ष का कांग्रेस कार्यकाल बहुत निराशाजनक रहा है।कांग्रेस की झूठी गारंटियों से आम जनता का मोह उठ गया है और आने वाले लोकसभा चुनावों में भाजपा चारों लोकसभा सीटें जीतने जा रही है।इस मौके पर सुलह भाजपा मंडल के अध्यक्ष कप्तान देशराज,महामंत्री चंद्रवीर कटोच,हंसराज, सभी जोन के प्रभारी,ग्राम केंद्र अध्यक्ष,सभी मोर्चा अध्यक्ष शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *