राष्ट्रपति पुतिन बोले, पश्चिम देशों का गुलाम बना यूक्रेन

Spread the love

आवाज़ ए हिमाचल 

मास्को। यूक्रेन से युद्ध के बीच रूस की राजधानी में मास्को में विक्ट्री डे परेड का आयोजन किया गया। इसे रूस के शक्ति प्रदर्शन के तौर पर देखा जा रहा है। इस दौरान रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा कि हमारे लिए मातृभूमि से बढक़र कुछ भी नहीं। उन्होंने कहा कि आज सभ्यता फिर से एक निर्णायक मोड़ पर है। हमारे देश के खिलाफ एक वास्तविक युद्ध शुरू हो गया है। हम अपनी सुरक्षा सुनिश्चित करेंगे। राष्ट्रपति पुतिन ने कहा कि पश्चिम देश भूल गए हैं कि नाजियों को कैसे हराया गया था। अब ये लोग रूसोफोबिया चला रहे हैं। इसका उद्देश्य हमारे देश को विघटित करना है।

उन्होंन कहा कि वर्चस्व की कोई भी विचारधारा स्वीकार्य नहीं की जाएगी, लेकिन पश्चिम अपनी विशिष्टता में विश्वास रखते हैं और इसे बनाए रखने के लिए युद्ध छेड़ते हैं। मास्को में रेड स्क्वायर पर दिए 10 मिनट के भाषण में, पुतिन ने यूक्रेन में रूस के युद्ध के लगभग 15 महीनों में कई बार दिए गए अपने बयानों को दोहराया। इस दौरान पुतिन ने कहा कि यूक्रेन पश्चिम देशों का गुलाम बन गया है, लेकिन हम जानते हैं कि हमें क्या करना है। यह पश्चिम के हाथों में सौदेबाजी के सामान की तरह है। उन्होंने कहा कि हमने अंतरराष्ट्रीय आतंकवाद का खंडन किया है और हम डोनबास के निवासियों की रक्षा करेंगे। हमारे लिए मातृभूमि से प्यार से बड़ा कुछ भी नहीं है। रूस का हर परिवार देशभक्ति के युद्ध के हमारे नायकों को याद करता है। नाजीवाद से दुनिया की रक्षा करके हमारे पिता और दादाओं ने इतिहास में नाम दर्ज कराया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *