रामपुर में दर्दनाक हादसा: गहरी खाई में गिरी पिकअप, चालक समेत छह लोगों की मौत

27 जून : शिमला जिले के रामपुर उपमंडल के तहत तकलेच चौकी क्षेत्र के उरमण में शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में पिकअप वाहन गहरी खाई में गिर गया। हादसे में वाहन में सवार चालक समेत सभी छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय प्रशासन की टीम घटनास्थल पर पहुंची तथा राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार दुर्घटनाग्रस्त पिकअप (एचपी-06बी-2420) में छह लोग सवार थे। हादसे में रामपुर तहसील के अभिषेक सानी (23), लायक राम (56), चालक अशोक जैन (32), नीतीन (23), तथा आनी तहसील के गांव कवाण की आशा कुमारी और उनके पुत्र युगल की मौत हो गई।

सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए तकलेच अस्पताल भेजा गया है। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिए जाएंगे। पुलिस दुर्घटना के कारणों की विस्तृत जांच कर रही है।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *