राजोल के सीनियर सिटीजनों ने SDM शाहपुर को भेंट की 65 हज़ार की PPE किट्स,मास्क व ग्लब्ज

Spread the love

आवाज़ ए हिमाचल

17 मई।कोरोना महामारी के इस संकट में शाहपुर के युवा,महिलाएं यहां तक की सीनियर सिटीजन हर कोई जरूरतमंद लोगों,सरकार व प्रशासन की मदद को आगे आ रहे है।इसी कड़ी में शाहपुर के राजोल क्षेत्र से सबंधित सीनियर सिटीजनों ने SDM शाहपुर को करीब 65 हज़ार की पीपीई किट,ग्लब्ज व मास्क भेंट किए है।

यह सामग्री उन्होंने कोरोना संक्रमित मृतकों के दाह संस्कार के लिए दी है।राजोल निवासी विधानसभा के पूर्व सचिव गोवर्धन सिंह,डॉक्टर यशपाल शर्मा,कैप्टन गोविंद सिंह ठाकुर,रिटायर्ड उप निदेशक शिक्षा विभाग बलवंत मन्हास, रिटायर्ड प्रिंसिपल सुदर्शन कुटलैहडिया,मिथलेश पत्नी उमेद सिंह व BSNL से रिटायर्ड अधीक्षक अनिल ठाकुर ने संयुक्त रूप से उपरोक्त सामग्री प्रदान की है।गोवर्धन सिंह ने बताया कि SDM शाहपुर को 150 पीपीई किट्स,N95 मास्क व ग्लब्ज भेंट किए है तांकि कोरोना संक्रमित मृतकों के दाह संस्कार में किसी प्रकार की कोई दिक्कत न आए।SDM शाहपुर डॉ मुरारी लाल ने इसके लिए तमाम दानी सज्जनों का आभार व्यक्त किया तथा उम्मीद जताई कि वे आगे भी इसी तरह प्रशासन का सहयोग करते रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *