राजेंद्र गुप्ता ने 138वीं बार मां वैष्णो के किए दर्शन

Spread the love

आवाज़ ए हिमाचल 

कोहली, शाहपुर। साइकिल पर देशभर में विभिन्न धार्मिक स्थलों की यात्रा करने वाले राजेंद्र गुप्ता आज 138वीं बार साइकिल पर माता वैष्णो देवी के दर्शन कर शाहपुर पहुंचे हैं। बीते 34 वर्षों से लगातार 17वीं बार अमरनाथ यात्रा पर भी जा चुके हैं, इसके पश्चात अपनी साइकिल पर ही कांगड़ा माता, चामुंडा देवी, चिंतपूर्णी, ज्वालाजी, नैना देवी, मनसा देवी की यात्रा पर जाऐंगे।

उन्होंने बताया कि अब तक वह 6 लाख 1 हजार किलोमीटर साइकिल पर धार्मिक स्थानों की यात्रा कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि यात्रा के दौरान देवी देवताओं से देश में अमन शांति कायम रखने की मनोकामनां भी करते हैं। वहीं उन्होंने कहा कि यह साइकिल यात्रा एक रिकॉर्ड है तथा इससे पहले किसी अन्य व्यक्ति का बनाया लिम्का रिकॉर्ड उन्होंने तोड दिया है। शीघ्र ही उनका नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज होगा। राजेन्द्र गुप्ता ने कहा कि उनके इस जज्बे में कभी कोई कठनाई आड़े नहीं आई तथा अब भी महामाई की कृपा से उसी शिददत के साथ साइकिल यात्राएं कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *