राजीव गांधी पंचायती राज संगठन ने मनाया मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का 59वां जन्मदिन

Spread the love

आवाज ए हिमाचल 

मनीष ठाकुर,भरमौर।

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने रविवार को अपना 59वां जन्मदिन मनाया। प्रदेश की राजधानी शिमला सहित प्रदेश भर में उनके जन्मदिन पर कार्यक्रमों का आयोजन किया गया और जगह-जगह पर केक काटे गए। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का जन्म 27 मार्च 1964 को नादौन मे हुआ था, इस वर्ष वह अपना 59वां जन्मदिन बड़ी धूमधाम से मना रहे है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के जन्मदिन के अवसर पर उपमंडल भरमौर के राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष ब्रह्मानंद ठाकुर ने भी एक कार्यक्रम का आयोजन किया । जिसकी अध्यक्षता करते हुए उन्होंने जन्मदिन को बड़ी धूमधाम से मनाया। इस मौके पर बधाई देने वालों की काफी भीड़ इकठ्ठा नजर आयी। इस मौके पर ब्रह्मानंद ठाकुर ने केक काटकर मुख्यमंत्री को जन्मदिन की बधाई दी।

भरमौर विधानसभा के नेता व राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष ब्रह्मानंद ठाकुर ने मुख्यमंत्री के जन्मदिन के अवसर पर विधानसभा भरमौर के गरोला में कार्यक्रम का आयोजन रखा। जिसमें विधानसभा भरमौर के विभिन्न विभिन्न जगह से आये कांग्रेस कार्यकर्त्ताओं ने हिस्सा लिया।

ब्रह्मानंद ठाकुर ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को बधाई देते हुए उनके स्वस्थ जीवन एवं दीर्घायु की कामना की एवं उनके लंबी आयु के लिए भी कामना की।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *