आवाज़ ए हिमाचल
जीडी शर्मा,राजगढ़
15 अक्तूबर।विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल द्वारा राजगढ़ के नेहरू मैदान मे दशहरा उत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस मौका पर रावण दहन के साथ- साथ सांस्कृतिक संध्या का भी आयोजन किया। सबसे पहले क्षेत्र के प्रशिद्ध आराध्य देव शिरगुल मंदिर से नेहरू मैदान तक एक शौभा यात्रा निकाली गई, जो पुराना बस स्टैड नया बस स्टैड होते हुए नेहरू मैदान पंहुची।उसके बाद संध्याकाल में रावण दहन व आतिशबाजी का कार्यक्रम किया गया।