राजगढ़ के नेहरू मैदान में धूमधाम से मनाया जाएगा दशहरा

Spread the love

 सहारनपुर का कारीगर बना रहा रावण का पुतला

आवाज़ ए हिमाचल 

जीडी शर्मा, राजगढ़। दो वर्षों बाद इस वर्ष राजगढ़ के नेहरू मैदान में दशहरे के त्यौहार बड़ी धूमधाम से मनाया जाएगा। इस बार उड़ान वैलफेयर सोसायटी द्वारा यहां दशहरा उत्सव का आयोजन करवाया जा रहा है और इसको आर्कषक बनाने के लिए सोसायटी पूरा प्रयास कर रही है।

 इस बार यहां 35 फूट ऊँचा रावण का पुतला तैयार किया जा रहा है, जिसके लिए सहारनपुर से कारीगर को लाया गया है। दशहरा पर्व का शुभारंभ शोभायात्रा एवं प्रसाद वितरण से होगा। शोभायात्रा शिरगुल मंदिर से आरंभ होकर शहर की परिक्रमा करते हुये नेहरू मैदान में संपन्न  होगी उसके बाद सांय 6 बजे रावण दहन होगा, उसके बाद आतिशबाजी का कार्यक्रम रहेगा और इस उपरांत सांस्कृतिक संध्या आरंभ होगी, जिसमें हिमाचल के अलग-अलग स्थानों से आए मशहूर कलाकार अपनी कला से दर्शकों का मंनोरजन करेंगे।

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *