राजगढ़ में पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ, छूटे बच्चों तक पहुंचेगी स्वास्थ्य विभाग की टीम

29 जून : उपमंडल राजगढ़ में पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ नागरिक चिकित्सालय राजगढ़ में प्रभारी डॉ. सिम्मी शर्मा ने किया। उन्होंने बताया कि उपमंडल में 0 से 5 वर्ष आयु वर्ग के कुल 4,214 बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। अभियान के पहले चरण में 3,758 बच्चों को पोलियो की दवा पिलाई जा चुकी है।

अभियान के तहत उपमंडल की सभी ग्राम पंचायतों में कुल 62 पोलियो बूथ स्थापित किए गए हैं। इसके अलावा बस स्टैंड राजगढ़ पर एक मोबाइल टीम भी तैनात की गई है, ताकि यात्रा कर रहे बच्चों को भी पोलियो की खुराक दी जा सके।

डॉ. सिम्मी शर्मा ने बताया कि जो बच्चे किसी कारणवश पोलियो की खुराक से वंचित रह गए हैं, उन्हें 29 और 30 जून को स्वास्थ्य विभाग की टीमें घर-घर जाकर दवा पिलाएंगी, ताकि शत-प्रतिशत कवरेज सुनिश्चित किया जा सके।

उन्होंने बताया कि इस अभियान में स्वास्थ्य विभाग के साथ आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिकाएं और अन्य सहयोगी कर्मचारी सक्रिय रूप से भाग ले रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन ने सभी अभिभावकों से अपील की है कि वे 0 से 5 वर्ष आयु वर्ग के प्रत्येक बच्चे को पोलियो की खुराक अवश्य पिलवाएं और अभियान को सफल बनाने में सहयोग करें।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *