रश्मिधर सूद ने 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित की 7 महिला नेता

Spread the love

आवाज़ ए हिमाचल

25 अक्तूबर। जुब्बल-कोटखाई विधानसभा क्षेत्र में होने जा रहे उपचुनाव के बीच संगठन में अनुशासनहीनता के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की प्रदेशाध्यक्ष रश्मिधर सूद ने बड़ी कार्रवाई की है। उन्होंने पार्टी विरोधी गतिविधियों की जानकारी लेते हुए 7 महिला नेताओं को पार्टी से 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया है।

 

जुब्बल-कोटखाई मंडल अध्यक्ष नैना तनेटा, जुब्बल-कोटखाई मंडल उपाध्यक्ष पिंकी कोटवी, जुब्बल-कोटखाई मंडल महामंत्री रजनी सलाकटा, महासू जिला उपाध्यक्ष विजेता खिमटा, महासू जिला सचिव पूनम मोखटा, विशेष आमंत्रित सदस्य रूबजा नेपटा, विशेष आमंत्रित सदस्य मीनाक्षी मानटा को पार्टी से निष्कासित कर दिया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *