युवा शक्ति ही पूरा करेगी भारत को विश्‍व गुरु बनाने का संकल्‍प: नरेंद्र मोदी

Spread the love

आवाज़ ए हिमाचल 

मंडी। प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी बारिश के कारण मंडी रैली में नहीं पहुंच पाए। उन्‍होंने वर्चुअली संबोधन में कहा देश में स्थिर सरकार के कारण दुनिया का भारत पर भरोसा बढ़ा है। प्रधानमंत्री ने आज हिमाचल प्रदेश के मंडी में आयोजित भाजपा युवा मोर्चा की विजय संकल्प रैली को वर्चुअल माध्यम से संबोधित किया।

उन्‍होंने कहा वर्ष 2014 से पहले देश में स्थिर सरकारें न होने के कारण दुनिया को भारत पर अधिक भरोसा नहीं था। लेकिन 2014 और 2019 में देश के मतदाताओं ने दिल्ली में स्थिर और मजबूत सरकार के लिए जनादेश दिया। इस स्थिरता के कारण नीतियों और कार्य संस्कृति में स्थिरता आई और विकास के लिए मजबूत नींव तैयार हुई। इसीलिए अब दुनिया भारत पर भरोसा करने लगी है और भारत से जुड़ने के लिए पूरी दुनिया लालायित हो रही है।

प्रधानमंत्री की आज की रैली का पूरा फोकस युवाओं पर रहा। उन्होंने कहा अब युवा शक्ति ही भारत को विश्व शक्ति बनाने का संकल्प पूरा करेगी। मोदी ने कहा युवाओं को ज्यादा से ज्यादा अवसर देना भाजपा की परंपरा रही है। यही कारण है कि भाजपा में युवाओं का प्रतिनिधित्व सबसे अधिक है। ऐसा इसलिए है क्योंकि भाजपा युवाओं पर सबसे अधिक भरोसा करती है।

 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भाजपा युवा मोर्चा की विजय संकल्प रैली में व्यक्तिगत तौर पर न आ पाने का मलाल है। मोदी ने मौसम के कारण व्यक्तिगत रूप से न आ पाने के लिए माफी मांगी और कहा कि हिमाचल से उनका जो प्यार और लगाव है उसके बीच मौसम भी नहीं आ सकता। उन्होंने रैली में आये युवाओं से कहा कि हिमाचल के मौसम बदलने पर ठंड अचानक बढ़ जाती है। साथ ही मुश्किलें भी बढ़ती हैं, इसलिए आवागमन के दौरान युवा अपना खास ध्यान रखें।


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आजादी मिलने से लेकर कारगिल युद्ध तक हिमाचल के युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण रही है। उन्होंने कहा कि हिमाचल की युवा शक्ति ने अलग अलग मौकों पर देश को हमेशा ही गौरवान्वित होने का अवसर दिया है। उन्होंने कहा कि पहाड़ी गांधी बाबा कांसी राम से लेकर हिमाचल के युवा कमाल करते रहे हैं। उन्होंने राष्ट्र मंडल खेलों में हिमाचल की प्रियंका, वरुण और विकास द्वारा किये गए शानदार प्रदर्शन का भी जिक्र किया और कहा कि खेल का मैदान हो, कला जगत सरकार, पार्टी या कोई दूसरा क्षेत्र, हिमाचल के युवाओं का जोश, नेतृत्व और कौशल निरन्तर देश के काम आ रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *