यमुना के ज़हरीले झाग वाले पानी में की छठ पूजा

Spread the love

आवाज़ ए हिमाचल

9 नवम्बर। दिल्ली में यमुना में जहरीले झाग के बीच जाकर व्रतियों को महापर्व छठ की पूजा करनी पड़ रही है। सोमवार शाम कई महिलाओं को जहरीले झाग के बीच खड़े होकर सूर्य देव को अर्घ्य देते हुए पाया गया। सूत्रों के अनुसार कालिंदी कुंज के निकट यमुना घाट पर एक व्रती महिला ने बताया की वह जानते हैं की यमुना नदी का पानी गंदा है।

यह हमारे लिए खतरनाक हो सकता है। परन्तु उनके पास दूसरा कोई विकल्प नहीं है क्योंकि सूर्य देव को अर्घ्य नदी के बहते जल के बीच खड़े होकर दिया जाता है। यमुना नदी में गंदगी और घाटों पर छठ पूजा की अनुमित नहीं देने को लेकर भारतीय जनता पार्टी नेता मनोज तिवारी, प्रवेश वर्मा आदि ने आम आदमी पार्टी सरकार पर निशाना साधा है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *