मौसम विभाग का पूर्वानुमान, हिमाचल में फिर रफ्तार पकड़ेगा मानसून

Spread the love

 

आवाज़ ए हिमाचल 

शिमला। हिमाचल प्रदेश में फिर से मानसून रफ्तार पकडऩे वाला है। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों कुछ दिनों के लिए प्रदेश में भारी बारिश की आशंका जताई है। गुरुवार को प्रदेश में बारिश का यलो, जबकि चार और पांच को ओरेंज अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा छह और आठ अगस्त को भी मौसम खराब रहेगा। मौसम विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार को धर्मशाला में 60 एमएम , नगरोटा सूरियां में 30, कांगड़ा में 20 व गुलेर तथा गमरूर में दस एमएल बारिश दर्ज की गई है। राज्य आपदा प्रबंधन की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार प्रदेश में मानसून से 5,745 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ है।

सबसे ज्यादा पीडब्ल्यूडी को 2008 करोड़ , जल शक्ति विभाग में 1544 करोड़, बिजली बोर्ड को 1505 करोड़, बागबानी विभाग को 144 करोड़, शहरी विकास विभाग को 88 करोड़ और कृषि विभाग को 167 करोड़ रुपए के नुकसान का आंकलन है। प्रदेश में भारी बारिश सें 748 घर पूरी तरह से ढह गए है, जबकि 7248 घरों को आंशिक रूप से क्षति पहुंची है। इसे अलावा 246 दुकानों और 22872 गोशालाओं को नुकसान पहुंचा है। प्रदेश में भू-स्खलन की 78 और बाढ़ की 58 घटनाएं पेश आई है। प्रदेश में अभी भी 6712 पेयजल परियोजनाएं बंद है। एक एनएच समेत 301 सडक़ेें ठप है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *