मोरक्को: भूकंप से अब तक 2100 से ज्यादा मौतें

Spread the love

आवाज़ ए हिमाचल

 मोरक्को। मोरक्को में शुक्रवार मध्य रात आए भीषण भूकंप के बाद से कम से कम 2,122 लोगों की मौत हो गयी और 2,421 लोग घायल हो गए हैं। मोरक्को के आंतरिक मंत्रालय ने अपने नवीनतम अपडेट में यह जानकारी दी। मंत्रालय ने एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि मरने वालों में अल हाउज़ प्रांत में 1,351, तरौदंत प्रांत में 492, चिचौआ में 201 और मराकेश में 17 लोग शामिल हैं।स्थानीय मीडिया के अनुसार मोरक्को के सैनिक और आपातकालीन सेवाएं कथित तौर पर एटलस पर्वत क्षेत्र में सबसे अधिक प्रभावित क्षेत्रों तक पहुंचने के लिए संघर्ष कर रही है क्योंकि वहां तक जाने वाली सडक़ें गिरे हुए पत्थरों के कारण अवरुद्ध हो गई थीं।

विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के अनुमान के अनुसार आपदा ने प्राचीन शहर और उसके बाहरी इलाके में 300,000 से अधिक लोगों को प्रभावित किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *