25 सितंबर: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू 26 सितंबर को मंडी जिले के एक दिवसीय प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान वह बल्ह विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न विकास कार्यों के शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे।
उपायुक्त अपूर्व देवगन ने बताया कि मुख्यमंत्री 26 सितंबर को सुबह करीब 11:45 बजे बल्ह विधानसभा क्षेत्र के कंसा मैदान पहुंचेंगे। यहां विभिन्न विकास कार्यों के उद्घाटन और शिलान्यास के बाद वह जनसभा को संबोधित करेंगे।
इसके बाद दोपहर बाद मुख्यमंत्री नेरचौक स्थित श्री लाल बहादुर शास्त्री राजकीय आयुर्विज्ञान महाविद्यालय एवं अस्पताल में 3-टेस्ला एमआरआई मशीन और टर्शरी केयर कैंसर सेंटर का शुभारंभ करेंगे। साथ ही मेडिकल कॉलेज में पैट-सीटी स्कैन मशीन के लिए अधोसंरचना विकास कार्य का शिलान्यास भी करेंगे। मुख्यमंत्री मेडिकल कॉलेज के फैकल्टी सदस्यों से संवाद भी करेंगे।
कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री शिमला के लिए रवाना होंगे।