मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा उपचुनावों में हार भाजपा के लिए अलर्ट

Spread the love

आवाज़ ए हिमाचल 

22 नवंबर। हाल ही में हुए राज्य के उपचुनावों में चारों सीटों पर भाजपा की हार पर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा है कि उपचुनाव में मिली हार के कारणों पर मंथन की जरूरत है। यह हार भाजपा को अलर्ट करने वाली है। जयराम ठाकुर ने कहा कि विधानसभा चुनाव से ठीक पहले यह हार भाजपा के लिए समय पर अलर्ट है। इससे पार्टी को अति-आत्मविश्वास से छुटकारा मिलेगा। उन्होंने आगे कहा कि इस चुनाव के नतीजे को मेरी सरकार के कामों के अंतिम आकलन के तौर पर नहीं देखा जाना चाहिए।

यह बात मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने गत दिन मंडी के पंडोह में कही। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने अपने गृहक्षेत्र सराज के सभी पदाधिकारियों और बूथ अध्यक्षों के साथ पंडोह रेस्ट हाउस के प्रांगण में बैठक कीऔर चुनावों में रही कमियों पर मंथन किया। जयराम ठाकुर ने बूथ वाइज हार के कारणों को जानने का प्रयास किया और उसकी समीक्षा की। वहीं कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों से

यह भी जानने का प्रयास किया गया कि आखिर सरकार की तरफ  से कहां पर कमी रह गई, जो सराज से भाजपा प्रत्याशी को उतनी अधिक लीड नहीं मिली, जिसकी अपेक्षा थी। बैठक के बाद सीएम ने आए हुए लोगों की समस्याएं भी सुनीं और उनके समाधान भी किए। उन्होंने दावा किया कि साल 2022 भाजपा का होगा और सभी कार्यकर्ता पूरी ऊर्जा व ताकत के साथ मैदान में उतरकर भाजपा को फिर से सत्ता में कब्जा करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *