महिला कांग्रेस ने बढ़ती महंगाई पर की चर्चा 

Spread the love

आवाज़ ए हिमाचल 

                      मनीष कोहली ( शाहपुर )

17 नवंबर।  महिला कांग्रेस ने बुधवार को महंगाई को लेकर शाहपुर उपमंडल के छतरु, शाहपुर   सुधेड़ सहित अन्य स्थानों पर   स्थानीय लोगों व् महिलाओं के साथ बैठकें की प्रदेश महिला कांग्रेस सचिव रेणु  बजवारिया के नेतृत्व में हुई इस बैठक में उन्होंने बढती मंहगाई पट्रोल खाद्य पदार्थों के  दामो में हुई बढ़ोतरी  बिगड़ी कानून  वयवस्था आदि सहित  अन्य मुद्दों पर चर्चा  की। रेणु बजवारिया ने कहा कि  बेकाबू हुई महंगाई और पेट्रोल डीजल की नॉन स्टाप बढ़ती कीमतों के कारण लोगों का जीना दूभर हो गया उनहोंने सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि एक तरफ कोरोना महामारी का आम जनता पर कहर है, तो दूसरी तरफ मोदी सरकार की जनविरोधी नीतियों का कहर है।

देश भर में बड़े पेट्रोल डीजल के दामों के साथ साथ खाद्य पदार्थों रोजमर्रा के जरूरी सामानों के दामों में बेतहाशा  बढ़ोतरी हुई है। उन्होंने कहा कि  सरकार कि  जनविरोधी नीतियों को लेकर महिला कांग्रेस की टीम जनता  के बीच जा कर उन्हें जागरूक कर रही है । उन्होंने कार्यकर्ताओं से  भी अहावान  किया कि वे गांव-गांव जाकर केंद्र व प्रदेश सरकार के द्वारा फैलाई गई महंगाई  व् जनविरोधी नीतियों  के बारे में भी जनता को जागरूक करें। रेणु बजवारिया ने कहा कि केंद्र व प्रदेश की सरकार लोगों को भ्रमित कर रही है।

जबकि सच्चाई यह है कि आज खर्चा कई गुना अधिक बढ़ गया और कमाई उतनी ही कम हो गई है। महिलाओं को अपने घर चलाने के लिए काफी दिक्कतें उठानी पड़ रही है। महिलाओं की आर्थिक सुधारने के लिए भी इन सरकारों के द्वारा कोई काम नहीं किया गया है वहीं प्रदेश में कानून व्यवस्था बिगड़ी हुई है। महिलाओं पर अत्याचार व् बेरोजगारी बढ़ी हैं। उन्होंने कहा कि इन मुद्दों व्  सरकार की जनविरोधी नीतियों को लेकर जगह-जगह बैठकें की जा रही है, जनता अब समझ गई है और कांग्रेस से जुड़ रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *