महिलाएं 1500 के लिए भरे फार्म,जून में एक साथ मिलेंगे 3000 रुपए:केवल सिंह पठानिया

Spread the love

आवाज़ ए हिमाचल

18 अप्रैल।उप मुख्य सचतेक केवल सिंह पठानिया ने लोकसभा चुनाव को लेकर बूथ स्तर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में जोश भरना शुरू कर दिया है।केवल सिंह पठानिया खुद बूथ स्तर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करना शुरू कर दी है।इस कड़ी में उन्होंने ठारू पंचायत के ललेटा गांव के बूथ में कांग्रेस कार्यकर्ताओं व लोगों के साथ बैठक कर चुनाव को लेकर फीडबैक लिया तथा उनसे कांग्रेस के पक्ष में मतदान करने की अपील की।
केवल सिंह पठानिया ने कहा कि प्रदेश के भाजपा नेता जितना भी जोर लगा ले,वे कांग्रेस सरकार की घोषणा के अनुरूप महिलाओं को हर मह दी जाने वाली 1500 रुपए की राशि को नहीं रुकवा सकते।सरकार ने पिछले वर्ष स्पीति घाटी से इसकी शुरूआत की थी और इस वर्ष पहले लाहौल घाटी में इसे शुरू किया तथा अब अप्रैल माह से राज्य की 9 लाख पात्र महिलाओं को 1500 रुपए मिलने थे,लेकिन भाजपा ने निर्वाचन आयोग के पास जाकर इसे रुकवाने का काम किया।उन्होंने कहा कि कांग्रेस अपने वायदे पर कायम है।पठानिया ने कहा कि मुख्यमंत्री ने कहा है कि चुनाव आयोग से अगर इसकी अनुमति नहीं मिली,तो जून माह में हर पात्र महिला को एक साथ दो माह के 3 हजार रुपए एक साथ जारी किए जाएंगे।उन्होंने कहा कि महिलाएं इसके लिए फार्म भरें व कार्यालय में जमा करवाएं।यदि फार्म नहीं लिए जाते तो, कांग्रेस विधायकों के पास फार्म जमा करवाएं।पठानिया ने कहा कि जैसे पीएम किसान निधि योजना है,उसी तर्ज पर महिलाओं के लिए राज्य सरकार यह राशि जारी कर रही है।जब पीएम किसान योजना की किस्त जारी की जा सकती है,तो फिर महिलाओं के लिए राशि जारी क्यों नहीं करने दी जा रही है।आज चुनाव आयोग ने इंदिरा गांधी प्यारी बहना सुख सम्मान निधि योजना के तहत दी जाने वाली 1500 रुपए की राशि के लिए फार्म भरने की अनुमति प्रदान कर दी है,जिससे प्रदेश में महिलाओं की लड़ाई कांग्रेस पार्टी के मुख्यमंत्री ने लड़ी तथा आज प्रदेश की महिलाओं की जीत हुई है।प्रदेश भाजपा के नेताओ ने प्रदेश की महिलाओं को सम्मान निधि रोकने के लिए पर पूरा जोर लगाया है,लेकिन उन्हें मुंह की खानी पड़ी है।आज प्रदेश भर में पात्र महिलाएं 1500 रुपये मिलने वाले फार्म भर सकती है और जमा करवा सकती है।पठानिया ने कहा कि पूरे देश में भाजपा हमेशा महिलाओं के खिलाफ खड़ी हुई है।जब जब कांग्रेस की सरकारों ने महिलाओं के लिए योजनाएं चलाई है,तब तब भाजपा ने महिलाओं के खिलाफ उन योजनाओं का विरोध किया।कांग्रेस सरकार ने महिलाओं के लिए सस्ती रसोई गैस के लिए 450 रुपये सिलेंडर दिया था,लेकिन केंद्र की भाजपा सरकार ने इसको बढ़ा कर 1200 रुपये करके महिलाओं पर बोझ डाल दिया।भाजपा सिर्फ महिलाओं की हितेषी बनने का ढोंग रचती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *