मनोकामना पूर्ण होने पर मां ज्वाला को भेंट किया 13 ग्राम सोने का मांग टीका

22 जून : विश्व प्रसिद्ध शक्तिपीठ श्री ज्वालामुखी मंदिर में रविवार को आस्था और श्रद्धा का अनूठा उदाहरण देखने को मिला। पंजाब से आए एक श्रद्धालु परिवार ने अपनी मनोकामना पूर्ण होने पर मां ज्वाला के चरणों में 13 ग्राम सोने का मांग टीका अर्पित किया।

परिवार के सदस्यों ने बताया कि उन्होंने मां ज्वाला से एक विशेष मनोकामना मांगी थी। उस समय उन्होंने संकल्प लिया था कि इच्छा पूरी होने पर माता रानी को 13 ग्राम सोने का मांग टीका भेंट करेंगे। मनोकामना पूर्ण होने के बाद परिवार श्रद्धाभाव के साथ ज्वालामुखी धाम पहुंचा और अपना संकल्प पूरा किया।

मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना और धार्मिक अनुष्ठान संपन्न करवाए गए। पुजारियों ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा करवाई, जिसके बाद सोने का मांग टीका माता को समर्पित किया गया। मंदिर प्रशासन की ओर से श्रद्धालु परिवार को माता की पावन चुनरी भेंट कर सम्मानित किया गया। श्रद्धालुओं ने मां ज्वाला का आशीर्वाद प्राप्त कर सुख, शांति और समृद्धि की कामना भी की।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *