मनाली में गोलीकांड; पहले पत्नी के दोस्त को मारी गोली, फिर खुद को, 2 की मौत 

Spread the love

आवाज़ ए हिमाचल 

मनाली, 24 जून। हिमाचल की पर्यटन नगरी मनाली एक बार फिर से दहशत में है। यहां एक सनसनीखेज वारदात सामने आई हैं। शहर के स्थानीय होटल में गोलीकांड की वारदात में 2 लोगों की मौत हो गई है, जिसमें एक व्यक्ति ने पहले अपनी पत्नी के दोस्त को गोली मारी और फिर अपने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली।

पुलिस अधीक्षक कुल्लू गुरुदेव शर्मा ने बताया कि यहां दिल्ली की दो महिलाओं ने एक होटल को लीज पर ले रखा था और बीती रात दोनों महिलाओं ने अपना एक दोस्त डिनर पर बुलाया।

रात को दोनों महिलाओं में से एक महिला उस दोस्त के साथ कमरे में ठहरी थी और इसी बीच दिल्ली से उस महिला का पति मौके पर पहुंचा और अपनी पत्नी को व्यक्ति के साथ एक कमरे में देख होश खो बैठा। इस दौरान दोनों में झगड़ा हो गया। महिला के पति ने अपनी पत्नी के दोस्त पर गोली चला दी, जब महिला के दोस्त की मौत हो गई, तो महिला के पति ने भी अपने आप को गोली मार ली, जिससे दोनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई है, जबकि महिला इस घटना में घायल जा रही है।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। प्राप्त जनाकारी के अनुसार मनाली के शुरु गांव में हिमालयन ओक होटल में पार्टी का आयोजन किया गया था। पार्टी खत्म होने के बाद सुबह के समय होटल के भीतर गोली चलने की आवाज आई। होटल कर्मचारी आवाज सुनकर कमरे की ओर भागे। कमरे में पहुंचकर देखा, तो दो लोगों को गोली लगी थी, जबकि एक महिला घायल अवस्था में पड़ी थी।

होटल संचालक ने पुलिस को जानकारी दी। सूचना मिलते ही मनाली पुलिस ने डीएसपी हेम राज वर्मा की अध्यक्षता में जांच शुरू कर दी। पुलिस ने शव कब्जे में ले लिए हैं और होटल को सील कर दिया है। यह गोली कांड क्यों हुआ ,पुलिस इसकी जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *