डीएफओ हेड क्वार्टर मंडी ने लगाई बीबीएमबी झील में छलांग

Spread the love
आवाज़ ए हिमाचल 
26 नवंबर। मंडी हेड क्वार्टर डीएफओ ने शुक्रवार सुबह बीबीएमबी झील में छलांग लगाकर जान दे दी है। डीएफओ मुंशी राम पुत्र दीपू राम गांव लोहाखर की उम्र करीब 56 वर्ष थी। जानकारी के अनुसार वे सुबह सरकारी गाड़ी में थे। ड्राइवर को रोका और काम की बात कहकर चले गए। जब काफी देर बाद वापस नहीं आए तो चालक ने सुबह करीब पांच बजे पुलिस को फोन किया।

पुलिस ने 10 बजे शव खोजा। मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस परिवार वालों के बयान दर्ज कर रही है। सूचना मिलते ही पुलिस ने शव को झील से निकाला और सुंदरनगर अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वह सुबह सोलन किसी काम से जा रहे थे। एसपी मंडी शालिनी अग्निहोत्री ने बताया कि पुलिस जांच पड़ताल कर रही है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *