20 जुलाई: आयकर विभाग, भारत सरकार के आयकर कार्यालय मंडी द्वारा 22 जुलाई को करदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम का उद्देश्य स्वैच्छिक कर अनुपालन को बढ़ावा देना और करदाताओं को नए आयकर अधिनियम, 2025 के तहत आयकर रिटर्न (आईटीआर) सही एवं समय पर दाखिल करने संबंधी जानकारी प्रदान करना है।
आयकर अधिकारी सुनील कुमार लोहमरोड़ ने बताया कि यह कार्यशाला 22 जुलाई को दोपहर 2:00 बजे से 3:00 बजे तक डीआरडीए हॉल, मंडी में आयोजित होगी।
उन्होंने सभी करदाताओं, कर सलाहकारों तथा आयकर रिटर्न दाखिल करने वाले नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में भाग लेने की अपील की है।
कार्यशाला के दौरान आयकर रिटर्न दाखिल करने की प्रक्रिया, नए आयकर अधिनियम, 2025 के प्रमुख प्रावधानों तथा स्वैच्छिक कर अनुपालन से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां विशेषज्ञों द्वारा साझा की जाएंगी।