मंडी कोर्ट में सुनवाई के दौरान हंगामा, पत्नी पर संदिग्ध तरल पदार्थ फेंकने का आरोप

20 जून : मंडी जिला न्यायालय परिसर में शुक्रवार को सुनवाई के दौरान एक चौंकाने वाली घटना सामने आई। कोर्ट रूम में चल रही सुनवाई के बीच एक व्यक्ति पर अपनी पत्नी पर संदिग्ध तरल पदार्थ छिड़कने का आरोप लगा है। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, पीड़िता रीमा निवासी बग्गी, तहसील बल्ह अपने वैवाहिक विवाद से जुड़े मामले की सुनवाई के लिए अदालत पहुंची थी। महिला का आरोप है कि सुनवाई के दौरान उसके पीछे खड़े पति मुकेश कुमार ने उस पर किसी अज्ञात द्रव का छिड़काव कर दिया। इसके तुरंत बाद उसे हाथ और पीठ पर तेज ठंडक महसूस हुई।

महिला ने बताया कि हाथ पर तेल जैसा चिपचिपा पदार्थ लगा हुआ था। पीछे मुड़कर देखने पर उसने पति के हाथ में एक छोटी शीशी देखी। पीड़िता ने आशंका जताई है कि पदार्थ कोई जहरीला या खतरनाक रसायन हो सकता है।

सदर थाना पुलिस ने महिला की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस ने मौके से साक्ष्य जुटाकर जांच शुरू कर दी है। वहीं, पदार्थ की जांच के लिए फॉरेंसिक टीम को भी शामिल किया गया है।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *