भारत विरोधी गतिविधियों को अंजाम देने वाले खालिस्तानी समर्थक अवतार सिंह खांडा की मौत

Spread the love

आवाज़ ए हिमाचल 

नई दिल्ली। विदेश में रहकर भारत विरोधी गतिविधियों का अंजाम देने वाले खालिस्तानी समर्थक अवतार सिंह खांडा की गुरुवार को मौत हो गई। अवतार सिंह खांडा पंजाब मूल का खालिस्तानी अलगाववादी था। वह लंदन में भारतीय उच्चायोग पर हमले का मास्टरमाइंड भी था। राष्ट्रीय सुरक्षा एजेंसी (एनआईए) की वाटेंड लिस्ट में भी अवतार सिंह खांडा का नाम था। बताया जाता है कि अवतार सिंह खांडा ब्लड कैंसर से पीडि़त था, जिसका इलाज बर्मिंघम के एक अस्पताल में चल रहा था। वहीं इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। अवतार सिंह खांडा की मौत पर एनआईए ने राहत की सांस ली है। अवतार सिंह खांडा खालिस्तान लिबरेशन फोर्स का प्रमुख था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *