भारत रतन अटल बिहारी बाजपेई की पुण्यतिथि पर किया पौधरोपण 

Spread the love

 

आवाज़ ए हिमाचल 

अमित पराशर, शाहपुर। शाहपुर विधानसभा हलका के धारकंडी क्षेत्र के रिडकमार पंचायत के गांव डिब्बा में कांगड़ा किसान समूह के अध्यक्ष और भाजपा नेता राकेश चौहान की अध्यक्षता में स्थानीय किसानों व लोगों ने भारत रतन व पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेई की पुण्यतिथि पर पौधरोपण किया गया।

इस दौरान कांगड़ा किसान समूह के कार्यकर्ताओं ने स्थानीय लोगों के साथ मिलकर 2 मिनट का मौन भी रखा और महान (दिवंगत) आत्मा को  श्रद्धाजंलि दी।

इस कार्यक्रम में कांगड़ा किसान समूह के पदाधिकारी व पंचायत के उप प्रधान जगन्नाथ, हारबोह से समूह के सह संयोजक केवल शर्मा, डिब्बा से अशोक कुमार, जोगनी देवी,  चंचला देवी, विमला देवी  सहित स्थानीय युवाओं ने एक-एक पौधा पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेई के नाम पर रोपा। इस अवसर पर उन्होंने आजादी के 75 वर्ष पूरे होने पर गांव डिब्बा में करीब 75 पौधे रोपे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *